आईये आपका परिचय घर की दीवारों से करवाते है,सूनी एवं बेरंगी दीवारें किसको अच्छी लगती है?किसी को भी नहीं। दीवारों के रंग आपस मे अपनी रंगों की भाषा में वार्तालाप करते हैं तभी तो कहते हैं दीवारे बोल उठेंगी।दीवारों को नवजीवन प्रदान करने हेतु उन पर चित्र का कागज, चित्रकारी करके, रंगीन सिरेमिक टाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लकडी के व्दारा भी दीवार को सुन्दर छवि प्रदान की जा सकती है। दीवारों को आकर्षक रूप देने हेतु हस्त चित्रकला भी की जाती है,उसके समकक्ष कागज पर बने चित्रो का प्रयोग कर दीवारों को आकर्षक बनाया जा सकता है। दीवारे रंगों से बात करतीहैं।जब घर की दीवारें अपने आकर्षक रूप का बखान करती है तो घर का वातावरण भी स्वत: मनमोहक हो जाता है। दीवारो के साथ साथ रंगबिरंगे फूल,पेड.पौधे भी अपनी भीनी भीनी खुश्बू से दीवारों के साथ ही सम्पूर्ण वातावरण को सुगन्धित और मनमोहक बना देते हैं। दीवारें तो हमारी यादों को भी संजो कर रखती है,कैसे ?तस्वीरों के रूप में।यदि दीवार के रंगों के अनुरूप चित्रों के रंगों का चुनाव किया जाय तो दीवारें अवश्य बोलती हैं।
इस कक्ष में देखिए तीनों दीवारों के क्षेत्र भिन्न-भिन्न रूपों में सुसज्जित हैं,इधर दीवार के स्थान पर सरकाने वाले काँच लगाया गया हैं,उसके ऊपर पट्टीदार पर्दा लगाया गया है जिससे धूप छाँव का संतुलन समान रूप से बना रहता है। बीच की दीवार के रंग के अनुरूप ही चित्र का चुनाव किया गया है।छत से लटके झूमर से निकलता प्रकाश दीवार और उस पर लगे चित्र को सुन्दर जगमगाहट दे रहा है। इसके साथ वाली दीवार की बनावट पर दृष्टिपात करें, बराबर आकार में बने हल्के गहरे रंग की पत्थर की सिल्लियाँ आगे पीछे असमतल रूप से सजाई गयी हैं,उन पर पड़ता प्रकाश दीवार को और सुसज्जित कर रहा है।
चलिए आपको रूबरू करवाते है उन दीवारों से जो आपसे भी बात करना चाहेंगी, आप देख रहे है कि दीवार पर लगाये गये टाइल्स पर आश्चर्यजनक रंगों एवं कलाकृतियों को छापा गया है जो स्वत:ही देखने वाले को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।टाइल्स के आकर्षण युक्त रंगों और कलाकृतियों को देखकर आप एक खुशी की सिहरन और एक हल्की सी गरमाहट का एहसास अनुभव करेंगें।हमें यकीन है कि इस दीवार से कुछ प्रेरणा अवश्य मिलेगी।दीवार पर लगे टाइल्स हमें पैचवर्क की याद ताजा कर देते हैं।हर टाइल्स में हल्के और गहरे रंगों का बहुत खूबसूरत सामन्जस्य किया गया है।रंगीन पैचवर्क तरीके के टाइल्स अपने रंगों और कलाकृतियों में तारतम्यता एेसी प्रतीत हो रही है मानो दीवार के सारे टाइल्स एक ही लय में ड्रम पर ताल दे रहे हों. देखिए दीवार पर लगे रंग बिरंगे सिरेमिक टाइल्स की ओर ,हर रंग अपनी जुबान बोल रहा है वास्तव में दीवारें बोल रही हैं।दीवार पर लगे हर रंग के टाइल्स में बेहतरीन सामन्जस्य स्थापित किया गया है ।टाइल्स के रंगों का संयोजन बहुत ही नायाब है। आडी ,सीधी रेखाओं को भी करीने से सजाया गया है।पास ही टाइल्स के ऊपर लकडी की दीवार अपनी खूबसूरती का वर्णन करती सी प्रतीत हो रही है।पास ही दीवार लटकता गोल चित्र दीवार की सुन्दरता में वृध्दि कर रहा है। रंगों का मिश्रण देखते ही बनता है। लटकते हुए लैम्पशेड के रंग दीवारों की सुन्दरता में चार चाँद लगा रहे है।
अब इस दीवार से मिलिये इस दीवार पर लगा स्टीकर अपने आप में अपनी सुन्दरता का बयान कर रहा है।इस का रंग भले ही हल्का सलेटी हो परन्तु उस पर लगा कागज पर बना चित्र दीवार की खूबसूरती और बढा हैं.गहरे सलेटी रंग के साथ लाल रंग का प्रयोग अति सुन्दरता प्रदान कर रहा है, एक कोने से टहनियाँ शुरू हो कर धीरे धीरे पूरे कागज वाले चित्र पर फैला हुआ है।टहनियों पर हल्के गहरे रंग से पत्तियों का चित्र अंकित किया गया है।बीच में कहीं कहीं लाल फूल चित्र को आकर्षक बनाने के साथ ही दीवार को भी मनोहारी बना रहे हैं।चित्र में लाल फूल दीवार में जीवन्नतता उत्पन्न कर रहे है. ।साथ की दीवार पर बनी लकडी की दीवार पर समान रूप से बनी आडी सीधी रेखाए एकसमानता का अनुभव करा रही हैं।उसी के नीचे दीवार पर लगी लकडी की पट्टी आकर्षक लग रही है।
आइय़े मूरत Sabekov द्वारा किए गए इस कक्ष की दीवारों पर जरा दृष्टिपात करें,इसकी दीवारों पर सुनहरा एवं हल्का भूरा अर्थात मिट्टी जैसे रंग का चुनाव किया गया है। एक दीवार पर बडी खिडकी बनी है, जिससे प्राकृतिक दृष्य का अपना अलग ही नजारा है।पूरी दीवार पर उसकी लम्बाई और रंग के अनुरूप दोहरे पर्दे डाले गये हैं। उसके समकक्ष दूसरी दीवार को और भी खूबसूरत बनाया गया है। दीवार पर समान अनुपात में हूबहू पर्दे की ही कलाकृति जैसा दीवारी कागज चिपकाया गया है।कागज चिपकी दीवारों पर प्राकृतिक चित्र लटकाये गये हैं एवं उन चित्रों के ऊपर प्रकाश व्यवस्था दीवारो की छवि को अत्यन्त आकर्षक बना रहे हैं।चित्राकृतियों का आकार दीवार के बने साँचे के ही अनुकूल है।सूर्य की कलाकृति काँच व्दारा निर्मित है। चित्र कागज व्दारा चिपकी दीवार के मध्य छोडी गयी जगह पर लटकी सूर्य कलाकृति उस मध्य स्थान को पूर्ण करने में पूरी तरह से सहायक सिद्ध हो रही है।दोनो दीवारों के कोने पर रखे पौधो के गमले और फूलदान दोनो दीवारों के सौन्दर्य में चार चाँद लगा रहे हैं।
हर दीवार आपको कुछ न कुछ कहती नजर आयेगी चाहे वह सादी हो, रंगीन हो, टाइल्स की हो अथवा सख्त चट्टान पत्थर की हो।आप देख रहे हैं हर पत्थर को करीने से जमाया गया है,चाहें वह पत्थर बडा हो अथवा छोटा,प्राकृतिक रंग से सजे यह पत्थर भले ही एक सख्त और मजबूत दीवार का निर्माण करते हों परन्तु एक घर को आलीशान और खूबसूरत बनाने में इन छोटे बडे पत्थरों का महान योगदान रहता है।इसकी खुरदरी बनावट ही इस दीवार के सौन्दर्यता को दोगुना कर रही है।दीवार के सहारे लगे हरे पौधे दीवार की सुन्दरता बयाँ कर रहे हैं।दीवार के साथ साथ ऊपर जाती लाल फूल की बेल दीवार की शोभा को और निखार रही है।
प्रकृति का सामिप्य हर गम को कम करने में सहायक होती है।प्रकृति से मानव मन आदिम काल से जुडा हुआ है प्रकृति से मानव मन आदिम काल से जुडा हुआ हैा प्रकृति सदैव मानव की सखी रही है ।मानव मन सुख दुख में प्रकृति को ही हमसफर बनाता है। यहाँ दीवार की खुरदरी बनावट को काई का रंग दे कर हरा भरा दिखाया गया है।।उस पर जालीदार लैम्प से निकलता हल्का हल्का पीला प्रकाश काइया रंग की दीवार को और भी हसीन बना रही है।हरा और पीला रंग आपस में मिलकर वातावरण में समरसता घोल रहे हैं।साथ की सफेद दीवार के सहारे चढी लतायें व बेल आगे बने बागीचे को मनोरम बना रही हैं।बाहर की दीवार पर की गयी प्रकाश व्यवस्था हरियाली से ओतप्रोत वातावरण को और भी रमणीय बना रही हैं
सुंदर छत के लिए डिजाइन की तलाश है? इस गाइड बुक पर एक नज़र डालिये: अविश्वसनीय उच्चतम सीमा डिजाइन